Self improvement | Stop Comparing Yourself To Others

 
Self improvement | Stop Comparing Yourself To Others

                              Self improvement


 
Don't waste your time to impress others 

 

आप अपना समय बर्बाद कर रहे हैं, यदि आप दुसरो को प्रभावित करने (IMPRESS) में लगे हुए हैं तो, आप अपनी सोच को बदलिये। क्योंकि लोगों का क्या है? उनकी सोच तो पल भर में बदल जाएगी।

 

यह एक कडवा सत्य है। कि लोग उन्ही के दीवाने है जिससे वे मतलब रखते हैं और जो उनकी प्रशंसा, और उनके फायदे की बात करते हैं। वह लोगों के चहिते और प्रिय बन जाते हैं, हाँलांकि। ये सत्य सभी जगह लागू नहीं होता पर यह कोई मिथक भी नहीं है कई लोगों की जिंदगी में यह एक कटु सत्य है।

 

कहते हैं कि व्यक्ति की पहचान अपना बुरा समय आने पर होती है। पर आज के युग में इस बात को समझने के लिए आपको बुरा समय लाने की जरूरत नहीं है।

आप बस उस व्यक्ति के फायदे की बात मत किजिए, उसकी की हुई गलतियों का ज्ञान उसे करवाईये, उसे अपनी गलतियां सुधारने को कहें इतना काफ़ी है। आपको उस व्यक्ति की पहचान करने के लिए। यदि वह आपका अपना है, और एक सही और सकारात्मक व्यक्ति हैं तो उसे थोड़ा टाइम जरूर लगेगा पर वह आपकी बातों को समझेगा। बशर्ते... आपकी सोच और आप भी एक सही व्यक्ति होना चाहिए, तभी आप अगले व्यक्ति को समझा सकते हैं। और यदि आप भी उसी की तरह व्यवहार करते हैं तो आपका दिया गया ज्ञान व्यर्थ है।

 

व्यक्ति किसी के पलभर के पहनावे, बोली,रंग,रुप या उसकी कुछ पल की झुठी सोच जो महज एक दिखावा है। उससे प्रभावित (IMPRESS) नहीं होता, बल्कि व्यक्ति अगले व्यक्ति के चरित्र से प्रभावित होता है, और यह प्रभाव उस प्रभावित होने वाले व्यक्ति के मन पर हमेशा के लिए छाप छोड़ देता है। जो आखिरी साँस तक याद रहती हैं।

क्योंकि
यह पल दो पल की बात नहीं
कोई पल दो पल का साथ नहीं

 

आप दुसरे वयक्तियों को प्रभावित करने की सोच में खुद को कमजोर बना रह हैं, क्योंकि ये जो आप कर रहे हैं ये आपके मन का नहीं बल्कि लोगो के मन का है उनके लिए है, तोआप इस काम में कभी कामयाब नहीं हो पाएंगे। अपना सोचिए अपने मन का किजिए, पर ध्यान रखें आपके ये मन का काम किसी और व्यक्ति के लिए हानिकारक ना हो। किसी भी व्यक्ति या विशेष
के मन पर इससे बुरा प्रभाव ना पड़े। तो इसकाम में आप सफल होगें यह काम आपके मन को खुश कर देगा। लोगों का बिल्कुल भी ना सोचें कि लोग क्या कहेंगे ? एक बहुत ही मशहूर संगीतकार के शब्द है।

 
कुछ तो लोग कहेंगे
लोगों का काम है कहना

 

इसलिए आप लोगो का मत सोचिए... उनकी सोच को एक सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ देखिए, क्योंकि इनकी आपके लिए सोच आपको अच्छे कामो के लिए मोटिवेट करेगी। आपके मन में जो गुस्से की आग है। उसे अपना हथियार बनाइये। उसे अपनी ताकत बनाइये क्योंकि यदि यही गुस्सा और यही ताकत आपने अपने काम में लगा दी तो आपको कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता उस दिन आप अपने कामयाबी के शिखर पर होंगे.... और यकिन मानिए आप इन्ही लोगो की सोच की वजह से की लोग क्या कह रहे है। पीछे रह जाएंगे और इन्ही लोगो की सोच को यदि देख लिया और इसे सकारात्मक दृष्टि से लेकर अपना काम शुरू किया तो आपकी सफलता निश्चित है।..... कहा गया है कि
निंदक नियरे राखिये... आँगन कुटी छवाय।
बिन पानी, साबुन बिना, निर्मल करे सुहाय।।

इसका अर्थ है-

जो वयक्ति हमारी निंदा करता है अर्थात हमारी बुराई करता है उसे अपने पास रखिये। क्योंकि वही एकमात्र ऐसा व्यक्ति हैं, जो बिना पानी और बिना साबुन के हमारे अंदर उपस्थित कमियाँ बताकर हमारे चरित्र, स्वभाव और व्यवहार को साफ करता है।

 

IN ENGLISH WHICH MEANS -

Keep your exposition, critiques close to you, because let their hut be in your patio, (courtyard) that way you don't need any soap, and Water and you automatically clean your nature, behavior and soul❤

इसलिए आप उन व्यक्तियों को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखे और केवल अपने काम पर ध्यान दें मन से यह भावना निकाल दें की लोग क्या कहेंगे। लोग सिर्फ अपने मन का देखना चाहते हैं पर हमें वह करना है जो हमारे मन का हो। तो यह सोच को पीछे छोडिये और अपनी सोच को आगे लाइये, एक सफलता आपके हाथो में होगी। और फिर यही लोग आपके कदमों में.....

 

GO ON HIGH🔥
BE MOTIVATED👍